Breaking News

ओवरलोड डंपर का कहर जारी: किच्छा-बरेली रोड पर दर्दनाक हादसा, दो बुजुर्गों की मौत

ओवरलोड डंपर का कहर जारी: किच्छा-बरेली रोड पर दर्दनाक हादसा, दो बुजुर्गों की मौत

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा) रुद्रपुर/किच्छा: किच्छा-बरेली रोड पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर तेज रफ्तार और (UP77AT0458)  ओवरलोड डंपर ने दो जिंदगियां छीन लीं।
मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो बुजुर्ग बरेली हाईवे से किच्छा जिओ पट्रोल पम्प के सामने से बाइक मोड़ रहे थे और अपने गांव लखीमपुर (जिला रामपुर) की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक ओवरलोड डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
मोके पर पहुँची पुलिस की मदद से दोनों को तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान हसिफ अहमद (60 वर्ष) निवासी लखीमपुर, जिला रामपुर और डॉ. मोहन स्वरूप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही गांव के निवासी थे, जबकि डॉ. मोहन स्वरूप वर्तमान में रुद्रपुर के रेशम बाड़ी क्षेत्र में रह रहे थे।
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। लगातार हो रहे सड़क हादसों और ओवरलोड डंपरों की बेलगाम रफ्तार पर लोगों ने सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते ऐसे वाहन खुलेआम सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जो आए दिन निर्दोष लोगों की जान ले रहे हैं।
बड़ा सवाल:
आखिर कब थमेगा ओवरलोड डंपरों का कहर…?
क्या प्रशासन इन पर सख्त कार्रवाई करेगा या यूं ही लोगों की जान जाती रहेगी….?

Advertisement

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.