Breaking News

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

रुद्रपुर। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों के क्रम में आगामी 12 सितंबर 2026, द्वितीय शनिवार को जनपद ऊधम सिंह नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक रुद्रपुर स्थित जिला न्यायालय के साथ-साथ बाह्य स्थित दीवानी न्यायालयों काशीपुर, खटीमा, बाजपुर, जसपुर, सितारगंज एवं किच्छा में किया जाएगा।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ममता पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन स्तर के विभिन्न मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इनमें भरण-पोषण, धन वसूली, श्रम विवाद, विद्युत एवं जलकर बिल, धारा 138 एनआई एक्ट के मामले, आपराधिक शमनीय एवं सिविल मामले शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त न्यायालयों में लंबित शमनीय प्रकृति के आपराधिक वाद, धारा 138 एनआई एक्ट, धन वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम विवाद, विद्युत एवं जलकर बिल से संबंधित मामले, वैवाहिक मामले (तलाक को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण, भुगतान एवं भत्तों से संबंधित सेवा मामले, जिला न्यायालय में लंबित राजस्व वाद तथा मोटर वाहन अधिनियम के शमनीय अपराधों से संबंधित चालान का भी निस्तारण किया जाएगा।लोक अदालत में किरायेदारी, सुखाधिकार एवं व्यादेश से संबंधित सिविल मामलों का भी निस्तारण किया जाएगा। सचिव ममता पंत ने आमजन से अपील की है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के माध्यम से शीघ्र निस्तारण कराएं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.