Breaking News

चारधाम यात्रा में हेलिकॉप्टर बुकिंग ठगी पर STF का बड़ा एक्शन: 10 फर्जी वेबसाइटें बंद, 180 लिंक ब्लॉक

चारधाम यात्रा में हेलिकॉप्टर बुकिंग ठगी पर STF का बड़ा एक्शन: 10 फर्जी वेबसाइटें बंद, 180 लिंक ब्लॉक

देहरादून। चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए एसटीएफ ने साइबर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। हेलिकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगने वाले गिरोहों पर कड़ा प्रहार कर 10 फर्जी वेबसाइटें बंद कराई गई हैं। जबकि 180 फर्जी लिंक ब्लॉक किए गए हैं। इनके अलावा दूरसंचार विभाग को 52 संदिग्ध मोबाइल नंबर बंद करवाया जा रहा है।
साथ ही 27 नंबरों को संदिग्ध मान प्राथमिकी दर्ज की है।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि साइबर ठग चारधाम यात्रा, विशेषकर केदारनाथ धाम के लिए हेलिकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया विज्ञापनों के जरिये लोगों को जाल में फंसा रहे थे।
इस पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने 10 संदिग्ध वेबसाइटों को चिह्नित कर उन्हें निष्क्रिय कराया है। इसके लिए सोशल मीडिया मॉनीटरिंग एवं एक्शन टीम का गठन किया गया है जो लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर नजर रख रही है और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई कर रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि चारधाम यात्रा के लिए बुकिंग केवल https://heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से ही करें। ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.