Breaking News

स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, कई कंपनियों की दमकलें जुटीं, लाखों का नुकसान

स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, कई कंपनियों की दमकलें जुटीं, लाखों का नुकसान
ख़बरीलाल खोज ( मनीश बावा )रुद्रपुर। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के छतरपुर गांव में बुधवार सुबह पार्ट्स और स्क्रैप के गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा गोदाम धू-धू कर जलने लगा। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार ग्राम छतरपुर में प्रेम मौर्य की भूमि किराये पर लेकर ओमेक्स कॉलोनी निवासी कमल अरोरा पार्ट्स और स्क्रैप का गोदाम संचालित करते हैं। बुधवार सुबह करीब आठ बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने ट्यूबवेल, मोटरों और अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सिडकुल चौकी पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन भी तत्काल सक्रिय हो गया। समाजसेवी सुशील गाबा ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
आग की भयावहता को देखते हुए सिडकुल क्षेत्र की कई बड़ी कंपनियों के दमकल वाहन भी बुलाए गए। टाटा मोटर्स, बजाज, हिंदुस्तान जिंक, अशोक लीलैंड, महिंद्रा और टीसीएस लालपुर सहित कई उद्योगों की फायर यूनिट लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाने में जुटी रहीं। समाचार लिखे जाने तक दमकल वाहन लगातार पानी के राउंड लगाकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.