Breaking News

सामिया लेक सिटी में विधायक शिव अरोरा ने मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्पण

सामिया लेक सिटी में विधायक शिव अरोरा ने मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्पण
विधायक निधि से स्वीकृत कार्य जनता को किया समर्पित, बोले—जनसेवा और विकास कार्यों का संकल्प निरंतर जारी

रुद्रपुर। सामिया लेक सिटी में विधायक निधि से स्वीकृत मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का विधायक शिव अरोरा ने विधिवत लोकार्पण कर क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों एवं क्षेत्रवासियों ने विधायक का स्वागत करते हुए विकास कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और जनभावनाओं के अनुरूप लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं सुविधाओं के विस्तार से श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा और क्षेत्र की आस्था से जुड़े स्थानों का स्वरूप भी निखरेगा।
उन्होंने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल, विद्युत, धार्मिक एवं जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। विधायक ने कहा कि जनसेवा और विकास कार्यों का संकल्प निरंतर जारी है तथा क्षेत्र में विकास की गति को किसी भी स्तर पर रुकने नहीं दिया जाएगा।
विधायक ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जनप्रतिनिधि का दायित्व सौंपा है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी जिम्मेदारी है। क्षेत्र की आवश्यकताओं और जनता की मांगों के आधार पर विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतारा जा रहा है।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

इस दौरान डॉ. कुंदन सिंह राठौड़, अध्यक्ष रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी,एसपी साहू,अनिल चौधरी,दिनेश पांडे अध्यक्ष मंदिर समिति,अमरजीत सिंह, साकेत तिवारी , मनमोहन सिंह,विद्युत भट्टाचार्य ,दीवान सिंह चुफाल,जितेंद्र भूषण, नरेंद्र गोस्वामी, अजीत शर्मा, मनोज दत्ता,राजेश महाराज, सतीश कर्नाटक, कैलाश पांडे, पूरन भट्ट मोहित पंत,गुंजन शर्मा सगीर खान, पंकज मिश्रा, अखिलेश खरे, नंदकिशोर, नरेंद्र गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.