Breaking News

रूद्रपुर की ऐतहासिक पुरातन श्री रामलीला कमेटी की नयी कार्यकारणी का हुआ चुनाव

रूद्रपुर की ऐतहासिक पुरातन श्री रामलीला कमेटी की नयी कार्यकारणी का हुआ चुनाव
समाजसेवी मनोज गाबा अध्यक्ष, रामभक्त सुशील गाबा महासचिव, सीए अमित गंभीर कोषाध्यक्ष एवं छाबड़ा बने समन्यवयक
रूद्रपुर – रूद्रपुर की ऐतहासिक, प्राचीन एवं पुरातन बस स्टैंड वाली रामलीला की नयी कमेटी के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुये, जिसमें समाजसेवी मनोज गाबा को अध्यक्ष, सुशील गाबा को महासचिव, सीए अमित गंभीर को कोषाध्यक्ष तथा राजेश छाबड़ा को समन्यवयक निर्वाचित किया गया।
यह जानकारी देते हुये निवर्तमान महासचिव विजय अरोरा नें बताया कि रूद्रपुर की ऐतहासिक पुरातन श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में श्री रामलीला मंचन की स्वर्णिम परंपरा को अधिक भव्य, सुंदर व अनुशासित रूप से मंचित किया जाने के प्रयास लगातार किये जा रहे हैं। कमेटी के संरक्षक तिलक राज बेहड़ एवं निवर्तमान अध्यक्ष एवं सरपरस्त पवन अग्रवाल तथा समस्त सदस्यों द्वारा नयी कार्यकारणी के चुनावो की अनुशंसा के बाद समाजसेवी मनोज गाबा को अध्यक्ष, रामभक्त सुशील गाबा को महासचिव, सीए अमित गंभीर को कोषाध्यक्ष तथा राजेश छाबड़ा को समन्यवयक निर्वाचित किया गया।
निवर्तमान महासचिव विजय अरोरा नें आगे बताया कि श्री रामलीला कमेटी की नयी कार्यकारणी के गठन के बाद आपसी विचार विमर्श एवं सर्वसम्मति से पूरी वर्किंग कमेटी का भी पुर्नगठन किया गया है। जिसमें श्रीरामलीला कमेटी के संरक्षक तिलक राज बेहड़, सरपरस्त पवन अग्रवाल, अध्यक्ष मनोज गाबा, महामंत्री एवं संचालन रामभक्त सुशील गाबा, कोषाध्यक्ष सीए अमित गंभीर, समन्यवयक राजेश छाबड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, उपाध्यक्ष देवी शंकर अग्रवाल, विजय अरोरा, हरीश अरोरा, महावीर आजाद, सचिव अमित अरोरा बोबी, राकेश सुखीजा, अशोक गुम्बर, डायरेक्टर सुभाष खंडेलवाल, संदीप धीर, मंच सचिव विजय जग्गा, सदस्यो के रूप में ओम प्रकाश अरोरा, केवल कृष्ण बत्रा, अमित चावला, आशीष मिड्ढा, विजय विरमानी, जगदीश टंडन, रघुवीर अरोरा, राज घई, चन्द्र सचदेवा, बिट्टू ग्रोवर, रवि बठला इस रामकार्य में अपनी जिम्मेवारी निभायेंगें।
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.