बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण को लेकर द ऑक्सफोर्ड अकादमी रुद्रपुर में जागरूकता अभियान आयोजित
रुद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया एवं मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी के निर्देशानुसार द ऑक्सफोर्ड अकादमी, रुद्रपुर में बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, बाल संरक्षण तथा POCSO अधिनियम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। बच्चों को यौन अपराधों से बचाव, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श की पहचान तथा किसी भी प्रकार के शोषण, दुर्व्यवहार अथवा उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें बताया गया कि ऐसी किसी भी परिस्थिति में वे अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित विभाग को तत्काल जानकारी दें।

अभियान के दौरान बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती चंद्रकला रॉय, चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक चांदनी रावत, बाल विकास विभाग (वन स्टॉप सेंटर) से चंचल बाला, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. श्वेता दीक्षित तथा डॉक्यूमेंट्स ऑफिसर आराध्या श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया।
विशेषज्ञों द्वारा बच्चों को बाल विवाह, बाल श्रम, POCSO अधिनियम, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 181 के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को नशे के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों एवं उसकी रोकथाम के उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम का


