Breaking News

जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, 12 जुआरी गिरफ्तार, तीन लाख से ज्यादा की रकम बरामद

जुए की महफिल पर पुलिस का छापा, 12 जुआरी गिरफ्तार, तीन लाख से ज्यादा की रकम बरामद


गड्ढा कॉलोनी स्थित मकान में चल रहा था जुए का खेल

एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई

मौके से 3.01 लाख रुपये की नकदी और ताश की दो गड्डियां बरामद

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा)काशीपुर। ऊधम सिंह नगर में अवैध जुए के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए काशीपुर में संचालित जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। गड्ढा कॉलोनी स्थित एक मकान में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर जुआ खेलते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से पुलिस ने 3 लाख 1 हजार 620 रुपये की नकदी और ताश के दो गड्डे बरामद किए हैं।

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी काशीपुर के नेतृत्व में कोतवाली काशीपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने गड्ढा कॉलोनी स्थित चर्चिल जिंदल के मकान पर छापा मारा। यहां कथित रूप से जुए की महफिल सजी हुई थी। पुलिस की अचानक दबिश से मौके पर हड़कंप मच गया। टीम ने मौके से 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में चर्चिल जिंदल, अंशुल ग्रोवर, अंकित अग्रवाल, विजय गर्ग, गुलफाम, सुभाष अली, जय गर्ग, नितिन कुमार, वासु गौड़, गौरव सोनी, नमन अग्रवाल और आशुतोष तिवारी शामिल हैं।

तीन लाख से अधिक की नकदी बरामद

पुलिस ने मौके से 3,01,620 रुपये की नकदी और ताश के दो गड्डे बरामद किए हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में अवैध गतिविधियों और अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.