मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे खटीमा, सीएम धामी की माता से लिया आशीर्वाद
नगला तराई स्थित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निजी आवास पहुंचे डॉ. मोहन यादव
सीएम धामी की माता बिशना देवी से की मुलाकात, साथ किया मध्यान्ह भोजन
लोहियाहेड हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत
ख़बरीलाल ख़ोज (मनीश बावा) खटीमा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत खटीमा पहुंचे। लोहियाहेड हेलीपैड पर उनके पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और फूलमालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नगला तराई स्थित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निजी आवास पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री धामी की माता श्रीमती बिशना देवी से आत्मीय मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के परिजनों के साथ मध्यान्ह भोजन भी किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह किन्ना, मोहिनी पोखरिया, रणजीत सिंह नामधारी, हिमांशु बिष्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी एवं अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।





