Breaking News

12 साल पुराने गोलीकांड में अदालत का बड़ा फैसला, पूर्व सभासद पर हमले के दो दोषियों को 5-5 साल की सजा, चुनावी रंजिश में पूर्व सभासद राजेश सिंह पर चली थी गोली, एक आरोपी की मौत, दो को कठोर कारावास

12 साल पुराने गोलीकांड में अदालत का बड़ा फैसला, पूर्व सभासद पर हमले के दो दोषियों को 5-5 साल की सजा

चुनावी रंजिश में पूर्व सभासद राजेश सिंह पर चली थी गोली, एक आरोपी की मौत, दो को कठोर कारावास

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा) रुद्रपुर। पूर्व सभासद राजेश सिंह पर जानलेवा हमला कर गोली मारने के 12 साल पुराने मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश मुकेश चंद्र आर्य की अदालत ने मामले में दोषी पाए गए दो आरोपियों को पांच-पांच साल के कठोर कारावास और पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामले का एक अन्य आरोपी अजय यादव की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि दोषियों में शामिल एक आरोपी सितारगंज जेल में बंद है।

मामला वर्ष 2014 का है। भदईपुरा निवासी राजेश सिंह ने रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि 21 मई 2014 की रात करीब आठ बजे वह स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान विंडसर स्कूल के सामने अजय यादव, आकाश यादव और बंटी चंद ने उन्हें रोक लिया।

आरोप था कि चुनावी रंजिश के चलते तीनों आरोपियों ने राजेश सिंह की हत्या करने के इरादे से उन पर गोली चला दी। गोली लगने से राजेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया।

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश मुकेश चंद्र आर्य ने भदईपुरा निवासी आकाश यादव और पहाड़गंज निवासी बंटी चंद उर्फ योगेश चंद को दोषी करार दिया। अदालत ने दोनों को पांच-पांच साल के कठोर कारावास और पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। वहीं, मामले में आरोपी अजय यादव की मृत्यु हो चुकी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.