Breaking News

श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, भव्य दरबार में भक्तों ने किए दर्शन

श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, भव्य दरबार में भक्तों ने किए दर्शन

 

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा)रुद्रपुर। श्री खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गल्ला मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। बाबा के जन्मोत्सव पर मंदिर में भव्य एवं दिव्य दरबार सजाया गया, जिसके दर्शन के लिए प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और बाबा के जयकारों से गूंज उठा।

जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सुंदर व्यवस्थाएं की गईं। श्री खाटू श्याम मंदिर कमेटी द्वारा आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया गया। कमेटी की अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, महामंत्री हरिप्रकाश अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष प्रवीण गोयल प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं की देखरेख में जुटे रहे। उनके साथ कमेटी की पूरी टीम श्रद्धालुओं की सुविधा एवं आयोजन को सफल बनाने में निरंतर सहयोग कर रही है।

बाबा के जन्मोत्सव पर अधिवक्ता एसोसिएशन रुद्रपुर के सचिव मनीष मित्तल एडवोकेट ने अपनी पूरी टीम के साथ मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन किए तथा क्षेत्र एवं समस्त नगरवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए आज रात्रि विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बाबा के भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

इस दौरान सुनील पचौरी, करन अरोरा, नितिन अग्रवाल, रवि अग्रवाल, रजनीश कुमार, नयन कुमार,अग्रवाल सभा के संरक्षक ताराचंद अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.