Breaking News

उत्तराखंड के बागेश्वर में एक 14 वर्षीय किशोर की सरयू नदी में डूबने से मौत

Share

प्रयाग भारत, बागेश्वरः उत्तराखंड के बागेश्वर में बुधवार को एक चौदह वर्षीय किशोर की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। बता दें कि किशोर अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। वहीं, इस घटना के बाद घर का इकलौता चिराग बुझ गया है। बागेश्वर की जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार जिला नियंत्रण कक्ष से जानकारी मिली कि बागेश्वर तहसील के जीत नगर निवासी केवलानंद जोशी का पुत्र हर्षित जोशी सूरजकुंड के पास सरयू नदी में नहा रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण सदमे में आ गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किशोर की खोजबीन की गई। उसे बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बता दें कि मृतक निजी विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था। उसके पिता टैक्सी चालक जबकि माता नीमा देवी गृहिणी हैं। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!