Breaking News

गैंगरेप के तीन आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग करने वाले के पैर में लगी गोली

Share

गैंगरेप के तीन आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग करने वाले के पैर में लगी गोली

रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में हुए गैंगरेप प्रकरण के तीनों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पर फायरिंग करने वाले एक आरोपी के पैर में जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर गठित पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थीं। सोमवार देर रात चौकी बगवाड़ा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे। पीछा करने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गुरबाज उर्फ मानु निवासी ग्राम कलकत्ती, थाना गदरपुर के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे और उसके दो साथियों जोगा सिंह तथा रविंदर, दोनों निवासी ग्राम अज्जूवाला, थाना मिलक खानम, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश), को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। एसएसपी अजय गणपति ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल आरोपी से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


Share
error: Content is protected !!