Breaking News

शराब माफियाओं की कमर तोड़ने उतरी आबकारी टीम, ताबड़तोड़ छापेमारी

शराब माफियाओं की कमर तोड़ने उतरी आबकारी टीम, ताबड़तोड़ छापेमारी

ख़बरीलाल खोज ( मनीश बावा ) रुद्रपुर : उधम सिंह नगर में अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 235 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। माननीय आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी उधम सिंह नगर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में क्षेत्र-03 काशीपुर की टीम ने बुधवार को ग्राम कलियावाला और खाईखेड़ा में छापेमारी अभियान चलाया। आबकारी विभाग को मिली शिकायत के आधार पर कलियावाला निवासी पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र अमरीक सिंह के घर पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान घर के सामने खेत में केले के पेड़ों के बीच छिपाकर रखी गई 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। इसके बाद सूचना के आधार पर गांव के गन्ने के खेत में तलाशी लेने पर करीब 65 लीटर अवैध कच्ची शराब और बरामद की गई। इस मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।इसके बाद टीम ने खाईखेड़ा में भी छापेमारी की, जहां खेतों में छिपाकर रखी गई चार रबर ट्यूबों से लगभग 150 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, उप आबकारी निरीक्षक आशीष सिद्दीकी, प्रधान आबकारी सिपाही कैलाश भट्ट तथा आबकारी सिपाही कृष्ण चन्द्र, सुमन आर्या, अंजली गोसाईं और नैनिका राणा शामिल रहे।आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Advertisement

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.