Breaking News

चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कालेज का वार्षिकोत्सव 4 दिसंबर को कुमांऊनी कलाकार श्वेता मेहरा समेत कई कलाकार मचाएंगे धमाल

चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कालेज का वार्षिकोत्सव 4 दिसंबर को
कुमांऊनी कलाकार श्वेता मेहरा समेत कई कलाकार मचाएंगे धमाल

रूद्रपुर : चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कालेज एवं हॉस्पिटल तथा वसुंधरा नर्सिंग होम एंड पैरामेडिकल कालेज का वार्षिकोत्सव इस वर्ष 4 दिसम्बर को कालेज परिसर में भव्य रूप से मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं । कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए पिछले कई दिनों से तैयारी की जा रही है। कालेज के एमडी डा. के. सी. चंदोला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष का वार्षिकोत्सव चार दिसम्बर की शाम 6 बजे से आयोजित किया जाएगा और यह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ओतप्रोत होगा। इस अवसर पर कुमांऊनी कलाकार श्वेता मेहरा सहित शशि कला समेत कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। डा. चंदोला ने बताया कि कालेज के छात्र-छात्राओं द्वारा भी आकर्षक और रोचक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो कार्यक्रम को और भी मनोरंजक एवं यादगार बनाएंगी। वार्षिकोत्सव में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा, किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, महापौर विकास शर्मा सहित कई अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे। डा. चंदौला ने कहा कि इस वर्ष का वार्षिकोत्सव न केवल छात्रों के लिए प्रेरणादायक अवसर होगा, बल्कि स्थानीय जनता और कला प्रेमियों के लिए भी आनंदमय कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा। सभी तैयारियां पूर्ण होने के साथ ही स्वागत एवं आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.