रुद्रपुर में प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का गर्मजोशी से बलवंत अरोरा बल्लू ने किया स्वागत

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा) रुद्रपुर: आज रुद्रपुर पहुँचे प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष बलवंत अरोरा बल्लू ने उनका पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर महापौर विकास शर्मा और समर्थकों की मौजूदगी रही, जहां बत्रा के आगमन को लेकर उत्साह देखने को मिला। बलवंत अरोरा ने कहा कि प्रदीप बत्रा का रुद्रपुर से विशेष जुड़ाव रहा है और उनके अनुभव से क्षेत्र को लाभ मिलेगा।
प्रदीप बत्रा ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह हमेशा क्षेत्र के विकास और व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करते रहेंगे।

