आबकारी का छापा, 25 लीटर कच्ची शराब बरामद; तस्करों पर कसा शिकंजा
रुद्रपुर/बाजपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। शनिवार को माननीय आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में क्षेत्र-4 बाजपुर की आबकारी टीम ने जाफरपुर में छापेमारी की।
तलाशी के दौरान एक दुकान से करीब 25 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मामले में एक नामजद आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।कार्रवाई आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में की गई। अभियान में प्रधान आबकारी सिपाही पवन कुमार कम्बोज तथा आबकारी सिपाही वंदना घिल्डियाल, रेनुका बोरा और अर्चना यादव सहित विभागीय टीम मौजूद रही। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


