Breaking News

रुद्रपुर में बाल श्रम पर बड़ा एक्शन: ऑटोमोबाइल वर्कशॉप से नाबालिग रेस्क्यू, मालिक पर FIR दर्ज

रुद्रपुर में बाल श्रम पर बड़ा एक्शन: ऑटोमोबाइल वर्कशॉप से नाबालिग रेस्क्यू, मालिक पर FIR दर्ज

रुद्रपुर। बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को श्रम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप से 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चे को रेस्क्यू किया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी के नेतृत्व में सीडब्ल्यूसी टीम और जिला टास्क फोर्स ने रुद्रपुर बाजार क्षेत्र में सघन निरीक्षण अभियान चलाया।
छापेमारी के दौरान एक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में बालक कार्य करता मिला। जांच में उसकी आयु 14 वर्ष से कम पाई गई। इसके बाद बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2016 के तहत तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चे को कार्यस्थल से मुक्त कराया गया।
श्रम विभाग ने संबंधित नियोजक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार के रोजगार में लगाना कानूनन अपराध है। साथ ही 14 से 18 वर्ष के किशोरों को खतरनाक कार्यों में नियोजित करने पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
श्रम विभाग ने सभी व्यापारियों, उद्योग संचालकों और प्रतिष्ठान मालिकों से बाल श्रम कानूनों का पालन करने की अपील करते हुए कहा है कि उल्लंघन पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.