Breaking News

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों हेतु रक्तदान शिविर आयोजित

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों हेतु रक्तदान शिविर आयोजित
ख़बरीलाल खोज ( मनीश बावा) रुद्रपुर : सेवा क्रान्ति वेलफेयर ट्रस्ट (रजि.) एवं रक्त सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन 26 जनवरी 2026 को जे.एल.एन. जिला अस्पताल के पुराने परिसर स्थित ब्लड बैंक, इंदिरा चौक में किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य उन थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था, जिन्हें प्रत्येक 15 दिनों में नियमित रूप से रक्त चढ़ाने की आवश्यकता होती है। शिविर में कुल 20 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।
इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी श्री जितेन्द्र बृजपाल एवं उनकी टीम का उल्लेखनीय सहयोग रहा। साथ ही रक्त सेवा फाउंडेशन के श्री सुनील सागर तथा सेवा क्रान्ति वेलफेयर ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष श्रीमती अलका का विशेष योगदान रहा, जिनके प्रयासों से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
ट्रस्ट के संस्थापक श्री रामवीर यादव ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंद बच्चों को समय पर जीवनदायी रक्त मिल सके।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.