Breaking News

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा की नारायण हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर में शिष्टाचार भेंट

Share

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा की नारायण हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर में शिष्टाचार भेंट

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा )रुद्रपुर। प्रदेश के परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने मंगलवार को बिलासपुर रोड स्थित नारायण हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया। कैबिनेट मंत्री का अस्पताल प्रबंधन, विशेषकर संस्थान के एमडी डॉ. प्रदीप अदलखा एवं उनके परिवार से लंबे समय से आत्मीय एवं पारिवारिक संबंध रहे हैं। इसी आत्मीयता के साथ उनका अस्पताल आगमन हुआ, जहाँ उन्होंने अस्पताल की आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, अत्याधुनिक उपकरणों एवं मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण कर उनकी सराहना की।

अस्पताल पहुँचने पर संस्थान के एमडी डॉ. प्रदीप अदलखा एवं डॉ. सोनिया अदलखा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात मंत्री ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का भ्रमण किया तथा इमरजेंसी, आईसीयू और ट्रॉमा सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल की स्वच्छता, आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था तथा मरीजों को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि नारायण हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं समयबद्ध चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के प्रयासों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ भी दीं।

इस अवसर पर अस्पताल के एमडी डॉ. प्रदीप अदलखा ने अस्पताल में उपलब्ध विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं एवं भविष्य की विस्तार योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान का उद्देश्य प्रत्येक मरीज को आधुनिक तकनीक और अनुभवी चिकित्सकों के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर माधव अदलखा, विधायक शिव अरोरा, विकास शर्मा, करण मल्होत्रा, राजकुमार फुटेला, नरेंद्र अरोरा, राम पाल सिंह, गुरमीत सिंह, प्रीत ग्रोवर, सुरेंद्र अदलखा, हर्षित अदलखा, अधिवक्ता मनी बठला, सुनील ठुकराल, सुरेश बब्बर, परवेश बब्बर, पंकज बंगा, राजकुमार खनिजो, वीरेंद्र सुखीजा, विमल वर्मा, बब्बू रंधावा, गगनदीप सिंह, मीनाक्षी श्रीवास्तव, मरियम खान, नंदिनी अनेजा, राजन सिंह, विशाल बैरागी, ज्योति रावत एवं राजकुमार मिगलानी सहित नारायण हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


Share
error: Content is protected !!