Breaking News

रुद्रपुर एआरटीओ कार्यालय में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, 100 से अधिक वाहन चालकों ने कराया नेत्र परीक्षण

Share

रुद्रपुर एआरटीओ कार्यालय में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, 100 से अधिक वाहन चालकों ने कराया नेत्र परीक्षण

ख़बरीलाल खोज ( मनीश बावा )रुद्रपुर: सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उप संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) रुद्रपुर में निर्मल आश्रम आई संस्थान, ऋषिकेश के सहयोग तथा सीएसआर पहल के अंतर्गत साइट सेवर इंडिया द्वारा वाहन चालकों के लिए नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में विभिन्न शिक्षण संस्थानों, बस यूनियनों के वाहन चालक-परिचालकों, परिवहन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आगंतुकों सहित 100 से अधिक लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। जांच के बाद जिन लोगों को आवश्यकता थी, उन्हें नि:शुल्क चश्मे भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर एआरटीओ (प्रशासन) मोहित कोठारी ने “सही नजर, सुरक्षित जिंदगी” का संदेश देते हुए वाहन चालकों से समय-समय पर नेत्र परीक्षण कराने और आंखों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अच्छी दृष्टि सुरक्षित वाहन संचालन की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने निर्मल आश्रम आई संस्थान का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी शिविरों के आयोजन की उम्मीद जताई।
शिविर में निर्मल आश्रम आई संस्थान की ओर से डॉ. आरुष, वसीम (मार्केटिंग हेड), संजय छोकरा (आईटी हेड) और मनोज उपस्थित रहे। वहीं परिवहन विभाग की ओर से परिवहन कर अधिकारी तारकेन्द्र वैष्णव, परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सिंह सुप्याल, मनोज भंडारी, सहायक परिवहन उप निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Share
error: Content is protected !!