Breaking News

कप्तान की कुर्सी हिली, ऊधम सिंह नगर के नये SSP बने अजय गणपति

ऊधम सिंह नगर के नये एसएसपी बने अजय गणपति, मणिकांत मिश्रा का तबादला
प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार ऊधम सिंह नगर जनपद के नये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के रूप में अजय गणपति की तैनाती की गई है, जबकि वर्तमान एसएसपी मणिकांत मिश्रा का तबादला कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि इस तबादला सूची में कई जिलों के कप्तानों को भी बदला गया है। शासन स्तर से आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.