Breaking News

चारधाम यात्रा पुनः शुरू — भारी बारिश के चलते 5 दिन रही थी स्थगित

देहरादून : उत्तराखंड शासन ने आज से चारधाम यात्रा को पुनः शुरू करने की घोषणा की है। बीते सप्ताह मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनज़र राज्य सरकार ने 1 से 5 सितम्बर 2025 तक यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया था।

राज्य के आपदा प्रबंधन केंद्र (SEOC, USDMA) के अनुसार, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी सहित 9 जिलों में संभावित भारी बारिश और जलभराव की आशंका के चलते यह निर्णय लिया गया था। अब मौसम में सुधार के बाद 6 सितम्बर से यात्रियों का पंजीकरण और यात्रा संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है।

हालांकि, स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी – उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली – को यह अधिकार दिया गया है कि वे आवश्यकतानुसार अपने जिले में यात्रा को रोकने या नियंत्रित करने का निर्णय ले सकते हैं।

चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनमोहन सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.