Breaking News

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी का जनता दरबार, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी का जनता दरबार, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

 

Advertisement

खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय खटीमा दौरे के दौरान शनिवार को लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निवारण किया जाना चाहिए।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने चौहान अकादमी, नानकमत्ता के ताइक्वांडो और कराटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा उनसे संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इसके बाद मुख्यमंत्री अल्मोड़ा जनपद के लिए रवाना हो गए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य , विधायक शिव अरोरा, मेयर दीपक बाली, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,प्रेम सिंह टूर्ना हेमंत द्विवेदी, फरज़ाना बेगम, मोहिनी पोखरिया, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इसके अलावा जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मनीष कुमार , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय , कौस्तुभ मिश्र ,उप जिलाधिकारी गौरव पांडेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.