Breaking News

खटीमा में महाशिवरात्रि मेले का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री ने किया जलाभिषेक

खटीमा में महाशिवरात्रि मेले का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री ने किया जलाभिषेक
खटीमा। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के वनखंडी महादेव मंदिर, चकरपुर में आयोजित महाशिवरात्रि मेले का फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की। उन्होंने कहा कि वनखंडी महादेव मंदिर में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना बनाकर मंदिर क्षेत्र का समुचित विकास किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी, गंभीर सिंह धामी, गोपाल सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.