Breaking News

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, भगत सिंह चौक पर फूंका केंद्र सरकार का पुतला

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल,भगत सिंह चौक पर फूंका केंद्र सरकार का पुतला

ख़बरीलाल खोज ( मनीश बावा )रुद्रपुर:  रविवार को रुद्रपुर के भगत सिंह चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। पेट्रोल-डीजल समेत रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों को लेकर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और महंगाई पर तत्काल नियंत्रण की मांग उठाई।
प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष  और महानगर अध्यक्ष भी मौजूद रहीं। नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उनका कहना था कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का असर खाद्य पदार्थों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर पड़ रहा है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा परेशान है।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द राहत नहीं दी गई तो कांग्रेस बड़े आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरेगी। वहीं हिमांशु गावा ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है और सरकार की नीतियों से लोगों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है।
महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि रसोई गैस, खाद्य तेल और घरेलू जरूरतों की वस्तुओं के दाम बढ़ने से महिलाओं का घरेलू बजट बिगड़ चुका है और परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से आम जनता को राहत देने की मांग की।
प्रदर्शन में योगेश चौहान, संदीप चीमा, गोपाल भसीन, पवन बिष्ट, सुखदेव हालदार, संजय ठुकराल, प्रगट सिंह संधू, गुरविंदर सिंह, सुखवंत सिंह विर्क, ललित बिष्ट, बबलू सागर, नवीन खेतवाल, आनंद शर्मा, सतनाम सिंह मक्कड़, गोपेश तिवारी, दिनेश कोली, आशीष श्रीवास्तव, हरभजन सिंह भट्टी, गब्बर कोली, अयान खान, आजम खान, अमित हालदार, सुनील चुग, राजू गुप्ता, उमा सरकार, इंद्रजीत सिंह, नरेश सागर, गौरव गिरी, शुभम दास, रिजवान लाल, प्रकाश राम आर्य, कमल चुग, इरशाद अहमद, सूरजपाल, सतीश कुमार, आकाश भुसरी, राजू साईं, चंद्र चुग, अशोक यादव, रामलाल साहू, मनोज गंगवार, विकास मलिक, गौरव दीक्षित, विशाल वर्मा, शिवम गंगवार, सचिन वर्मा, बॉबी यादव, ज्योति टम्टा, कुंदन टम्टा, प्रकाश शर्मा, राजन गुप्ता, कमल सैनी, केशव कोली, ललित सक्सेना, प्रेम मौर्य, रणजीत तिवारी, फरीद खान, अयान रजा, जाकिर रजा, विजय शर्मा, संजीत राणा, विनोद जायसवाल, सुशील मंडल, रजत शर्मा, मनीष ठुकराल, अनिकेत तनेजा, रोहित चौहान, अशोक राय और नरेंद्र समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.