Breaking News

डा. केसी चंदौला ने किया साईकिल रैली का शुभारंभ

डा. केसी चंदौला ने किया साईकिल रैली का शुभारंभ

रूद्रपुर: साइकिल चलाने के महत्व और लोगों में स्वास्थ्य व पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड साइकिल युवा संघ की ओर से रूद्रपुर से हल्द्वानी तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ उत्तराऽण्ड आयुष परिषद के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. केसी चंदौला ने स्टेडियम से फ्रलैग ऑफ करके किया। इस अवसर पर उन्होंने साइकिल रेस में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और इस पहल को सराहनीय बताया।

रैली में कुल 85 युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आयोजकों ने मुख्य अतिथि डॉ. केसी चंदौला का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। रैली के दौरान उन्होंने प्रतिभागियों से संवाद किया और कहा कि साइकिल चलाना केवल एक खेल या व्यायाम नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य, पर्यावरण और यातायात सुरक्षा से जुड़ी जागरूकता फैलाने का प्रभावशाली माध्यम है। डा. केसी चंदौला ने कहा कि आज की रैली का संदेश सिर्फ युवा वर्ग तक सीमित नहीं है। हमें सभी को यह समझाना होगा कि साइकिल चलाना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, यह प्रदूषण कम करने में मदद करता है और यातायात व्यवस्था को भी सुधारता है। मैं आयोजकों की इस पहल की सराहना करता हूं और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देता हूं कि वे इस जागरूकता अभियान को निरंतर आगे बढ़ाएं। यह केवल एक रैली नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड के युवाओं के लिए स्वास्थ्य और जीवनशैली सुधारने का एक महत्वपूर्ण संदेश है। रैली ने न केवल युवाओं में उत्साह और जोश भरा, बल्कि आम नागरिकों को भी साइकिल चलाने और शारीरिक सक्रियता अपनाने के प्रति प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता साइकिल फेडरेशन ऑफ उत्तराखण्ड के चेयरमैन और ऑल इंडिया साइकिल फेडरेशन के वाईस चेयरमैन विमल चौधरी ने की। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेन्द्र शर्मा, ललित दुम्का, हरेन्द्र बिष्ट, सागर तिवारी, कमलेन्द्र सेमवाल समेत कई खेल एवं युवा संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.