Breaking News

पिता बना हैवान : बेटी ने रोते हुए सुनाई आपबीती,पिता ने अपने साथ सोने का दबाव,पुलिस ने मामला किया दर्ज

यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर में व्यासपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पति पर सौतेली बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर बेटी के साथ मारपीट की गई। उसके कंधे पर कूलर गिरा दिया। जिससे उसे चोट लगी।
मामले में शुक्रवार को महिला थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि पहले पति से पांच वर्ष पहले तलाक हो गया था। पहली शादी से एक बेटी है। जिसकी अब आयु 17 वर्ष है। वह साथ ही रहती है

इस बीच स्वजन ने छछरौली थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति से दूसरी शादी कर दी । उससे भी एक बेटी है। कुछ समय पहले माता की मौत हो गई थी। जिसके चलते पति व बेटी के साथ मायके में आ गई, क्योंकि यहां पर कोई और नहीं रहता।
26 जून को पीजीआई चंडीगढ़ दवाई लेने के लिए गई थी। देर होने की वजह से वहीं रिश्तेदार के पास रुक गई। अगले दिन घर पर आई तो बेटी ने बताया कि पिता ने उस पर अपने साथ सोने का दबाव बनाया। मना करने पर मारपीट की। कूलर फेंका। जिससे कंधे में चोट लगी

 

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.