Breaking News

फायरिंग का जवाब फायरिंग से,पुलिस ने 17 मुकदमों वाले इनामी अपराधी मानू को दबोचा

 

गदरपुर:  उधमसिंह नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ₹25,000 के इनामी और 17 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमों में वांछित कुख्यात अपराधी गुरबाज सिंह उर्फ मानू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा भी बरामद किया है।

Advertisement

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशों पर गदरपुर थाना पुलिस व चौकी गूलरभोज की टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान फरार चल रहा इनामी अपराधी गुरबाज सिंह पुलिस टीम को दिखाई दिया। पुलिस द्वारा घेराबंदी करते ही आरोपित ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके से दबोच लिया गया और उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

गुरबाज सिंह उर्फ मानू थाना गदरपुर क्षेत्र का कुख्यात अपराधी है, जो लोगों में भय पैदा करने के लिए आए दिन फायरिंग की घटनाएं करता रहा है। वर्ष 2019 में थाना नानकमत्ता में थानाध्यक्ष पर फायरिंग का मामला भी उसके खिलाफ दर्ज है।

गदरपुर, बाजपुर, दिनेशपुर, नानकमत्ता समेत उत्तर प्रदेश के मिलक खानम (रामपुर) थानों में उस पर हत्या का प्रयास, लूट, राहजनी, बलवा एवं अवैध हथियार जैसे संगीन अपराधों के 17 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.