Breaking News

फिल्म अभिनेता तरुण खन्ना की खास मौजूदगी में गोयनका का ‘वाइब्रेशन्स 3.0’ चमका—विद्यार्थियों की धमाकेदार प्रस्तुतियों ने ‘नवांकुर–विजन 2030’ थीम को दिया नया आयाम, तालियों की गूंज से गूंज उठा स्कूल परिसर

बिलासपुर: जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, डिब्डिबा में शनिवार को आयोजित वार्षिक समारोह “VIBRATIONS 3.0” ने भव्यता और नवाचार का ऐसा संगम पेश किया कि दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए। “नवांकुर – विज़न 2030” थीम पर आधारित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की रचनात्मकता, सोच और भविष्य की दृष्टि का ज़बरदस्त प्रदर्शन रहा।

मुख्य अतिथि, प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता श्री तरुण खन्ना, और विशिष्ट अतिथि श्री निपुण गोयनका की उपस्थिति से समारोह का गौरव और बढ़ गया। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर किया गया।

शुरुआत हुई रोमांचक “गोयनका ग्लोरी – मार्च ऑफ ऑनर” से, जिसने मैदान में जोश भर दिया। इसके बाद “प्रकाश स्तंभ – द इल्यूमिनेशन ऑफ विजडम” ने वातावरण को शिक्षा और संस्कार की रोशनी से सराबोर कर दिया।

छात्रों ने एक के बाद एक ऐसी दमदार प्रस्तुतियाँ दीं कि तालियों की गड़गड़ाहट थमने का नाम नहीं ले रही थी।
“शिक्षा – द लाइट विदिन”, “डांस फॉर इक्वालिटी”, “शांति सूत्र – द पाथ ऑफ जस्टिस”, और “रंग भारत के” जैसे शानदार कार्यक्रमों ने शिक्षा, समानता, न्याय और राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश दिया।

प्रधानाचार्या श्रीमती रूपाली पुरी ने वार्षिक प्रतिवेदन में विद्यालय की उपलब्धियों का प्रभावशाली विवरण प्रस्तुत किया और विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहा।
विद्यालय के अध्यक्ष श्री अतुल गोयल, अकादमिक निर्देशिका श्रीमती रूचि गोयल, एवं निदेशकगण की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को और भव्य बना दिया।

विद्यार्थियों ने वर्षभर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में परचम लहराया, जिन सभी प्रतिभाओं को मंच पर सम्मानित किया गया। मेधावी छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए—जिनके चेहरे गर्व और खुशी से दमक उठे।

मुख्य अतिथि श्री तरुण खन्ना ने कहा, “गोयनका के बच्चे अनुशासन और प्रतिभा के जीवंत उदाहरण हैं—यही आने वाले देश का वास्तविक भविष्य हैं।” उनका उद्बोधन छात्रों के लिए विशेष प्रेरणादायी रहा।

धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, लेकिन ‘वाइब्रेशन्स 3.0’ की गूंज दर्शकों के मन-मस्तिष्क में देर तक बनी रही।
यह सिर्फ एक वार्षिक समारोह नहीं, बल्कि भविष्य के भारत की नई सोच और नई ऊर्जा का जीवंत चित्र साबित हुआ

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.