Breaking News

आस्था की आड़ में ठगी नहीं चलेगी—घाटों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई!

हरिद्वार : आस्था की आड़ में यात्रियों से ठगी करने वाले फर्जी बाबाओं पर हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने बीते 24 घंटों में 20 नकली बाबा और तांत्रिकों को हिरासत में लिया है, जो घाटों और मंदिर क्षेत्रों में तंत्र-मंत्र, श्राप-मुक्ति और पूजा-पाठ के नाम पर भोले-भाले श्रद्धालुओं से वसूली कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, ये आरोपी आस्था का चोला ओढ़कर श्रद्धालुओं को डराते थे और मनोकामना पूर्ति के नाम पर मोटी रकम ऐंठ लेते थे। शिकायतें बढ़ने के बाद थाना और चौकी स्तर पर विशेष टीमें गठित की गईं, जो लगातार घाटों पर गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

Advertisement

एसएसपी ने साफ कहा है कि “धार्मिक पर्यटन को सुरक्षित और स्वच्छ रखने के लिए ऐसे कालनेमियों पर अब नकेल और कसकर कसी जाएगी। यात्रियों को भ्रमित करने वालों पर सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी।”

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने इस अभियान का स्वागत करते हुए कहा कि इससे हरिद्वार की धार्मिक गरिमा और सुरक्षा दोनों मजबूत होंगी।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.