Breaking News

विक्रांत हत्याकांड का मुख्य आरोपी को भेजा जेल, पुलिस ने बरामद किया हत्या का हथियार

विक्रांत हत्याकांड का मुख्य आरोपी को भेजा जेल, पुलिस ने बरामद किया हत्या का हथियार

 

रुद्रपुर/किच्छा। विक्रांत हत्याकांड में किच्छा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश में पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी स्वदेश कुमार सिंह उर्फ बंटी ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 7.65 एमएम पिस्टल भी बरामद की गई है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में आयुध अधिनियम की धारा 3/25 भी जोड़ दी है।
पुलिस के अनुसार, 26 जून 2026 को विक्रांत की हत्या के संबंध में उसकी मां कंचन की तहरीर पर किच्छा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने, साक्ष्य जुटाने और लगातार पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी तक पहुंच बनाई।
पुलिस के मुताबिक, बंटी ठाकुर घटना के बाद चीमा अस्पताल में उपचाराधीन था। 2 जुलाई को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई मामलों में जेल जा चुका है। इस हत्याकांड में अब तक कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.