Breaking News

सोशल मीडिया पोस्ट पर सिख समाज का फूटा गुस्सा, आशीष नेगी पर एफ आई आर की मांग, कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

सोशल मीडिया पोस्ट पर सिख समाज का फूटा गुस्सा, आशीष नेगी पर एफ आई आर की मांग, कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा )रुद्रपुर। सोशल मीडिया पर कथित रूप से सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने और भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने के आरोप में सिख समाज ने रुद्रपुर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को गुरुद्वारा सिख सेंट्रल कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली रुद्रपुर में क्षेत्राधिकारी (सीओ) को शिकायती पत्र सौंपकर फेसबुक पेज “Ashish Negi UKD” के संचालक आशीष नेगी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act), 2000 के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
शिकायतकर्ताओं जोगिंदर सिंह, अध्यक्ष गुरुद्वारा सिख सेंट्रल कमेटी, तथा प्रतपाल सिंह, डायरेक्टर गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब एवं जनरल सेक्रेटरी, सेंट्रल कमेटी, का आरोप है कि चमोली के कर्णप्रयाग में हुई एक स्थानीय घटना को आधार बनाकर आशीष नेगी लगातार सोशल मीडिया पर सिख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ वीडियो प्रसारित कर रहा है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि वीडियो में वर्ष 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार और दरबार साहिब का बार-बार उल्लेख कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया जा रहा है तथा समाजों के बीच वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।
सिख समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि इन कथित वीडियो के कारण स्थानीय सिख समुदाय में गहरा आक्रोश है और इससे प्रदेश की सामाजिक सौहार्द्र व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी के खिलाफ शीघ्र एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो सिख समाज आगे की रणनीति बनाकर बड़े स्तर पर आंदोलन और प्रदर्शन करेगा।
शिकायती पत्र सौंपने के दौरान जोगिंदर सिंह, प्रतपाल सिंह, बलविंदर सिंह, जसबीर सिंह उप्पल, रशपाल सिंह हैप्पी, गुरमीत सिंह बठला, हरजीत सिंह विरदी, कंवलजीत सिंह, प्रभजीत सिंह, अमरजीत सिंह और जीत सिंह चाचू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.