Breaking News

रुद्रपुर में राज्य स्थापना दिवस पर मैराथन दौड़ का आयोजन, 250 छात्र होंगे शामिल

रुद्रपुर में राज्य स्थापना दिवस पर मैराथन दौड़ का आयोजन, 250 छात्र होंगे शामिल

रुद्रपुर: उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के तहत ऊधमसिंहनगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा रुद्रपुर में मैराथन / क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में स्वास्थ्य जागरूकता एवं आंचल डेयरी उत्पादों के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के लिए निर्देश निदेशालय, डेयरी विकास विभाग उत्तराखण्ड द्वारा जारी किए गए हैं। जिसके अनुसार 1 नवंबर 2025 को प्रातः 07:00 बजे से जिला मुख्यालय में दौड़ आयोजित की जाएगी। रुद्रपुर में होने वाली इस दौड़ में लगभग 250 स्कूली छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।

यूं रहेगी दौड़ की रूट प्लानिंग
दौड़ की शुरुआत नवोदय विद्यालय से होगी और इन्द्रा चौक, डी.डी. चौक, काशीपुर बाईपास तथा गाबा चौक से होती हुई आंचल डेयरी प्रांगण में समाप्त होगी।

आयोजन समिति के अनुसार यह प्रतियोगिता दो वर्गों — बालक एवं बालिका (सीनियर वर्ग : कक्षा 09 से 12) में कराई जाएगी। प्रतिभागियों की अधिकतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है।

सहकारी संघ की ओर से बताया गया कि दोनों वर्गों में प्रथम पाँच विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे।

प्रतिभाग हेतु पंजीकरण 31 अक्टूबर 2025 की सायं 05:00 बजे तक जारी रहेगा। इच्छुक छात्र दिए गए संपर्क नंबरों पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं — 8477833876, 6396752320 एवं 8958938263।

प्रधान प्रबन्धक राजेश मेहता ने जिलास्तरीय विभागों से सफल आयोजन हेतु सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह दौड़ युवाओं में खेल भावना के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देगी।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.