Breaking News

*विधायक शिव अरोरा ने बूथ न. 143 बिगवाड़ा मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन बात कार्यक्रम के 125वे संस्मरण को कार्यकताओ संग सुना*

  1. *विधायक शिव अरोरा ने बूथ न. 143 बिगवाड़ा मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन बात कार्यक्रम के 125वे संस्मरण को कार्यकताओ संग सुना*

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने संत कबीर मंडल के बूथ संख्या 143 पर पार्टी कार्यकताओ के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 125 वे मन की बात संस्मरण को सुना,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस बार की मन की बात का मुख्य आधार देश के अलग अलग राज्यों मे आई आपदा से लोगो को हुऐ भारी नुकसान व जन हानि पर चर्चा की, उन्होंने कहा देश मे इस बार की अत्यधिक वर्षा से काफ़ी नुकसान हुआ , घरो के घर बह गये, सरकार हर अंतिम छोर तक राहत बचाव हेतु कार्य कर रही है सेना के जवान दिन रात आम लोगो की बीच मे मदद पंहुचाने का कार्य कर रहे है, प्रधानमंत्री मोदी ने इस आपदा के समय धर्य से काम लेने की अपील की।

विधायक शिव अरोरा ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सदैव नई ऊर्जा देने, जनसेवा हेतू प्रेरणा देने का कार्य करता है, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकताओ संग सुना ओर विधायक ने कहा प्रधानमंत्री ने मन की बात मे उत्तराखंड पर्वतीय क्षेत्र मे आई बदल फटने व सैलाब के कारण आयी आपदा का जिक्र किया तो वही किसान की आय किस प्रकार बढ़े ओर देश के अनदाता की आय दो गुनी हो इस दिशा मे सरकार के कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये ओर जिसका लाभ किसानो को मिल रहा है, विधायक बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे मेक इन इंडिया की मुहीम के अन्तर्गत बहुत बड़े स्तर पर भारत मे उत्पादन बढ़ा है जिसको अंतराष्ट्रीय स्तर पर दुनिया ने देखा भी है निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है।

 

इस दौरान मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, जीतेन्द्र संधू, एसपी यादव, स्वाति शर्मा, उर्मिला मिश्रा, सुधीर चौधरी, देव मेनन, मोर सिंह यादव, सुरेंद्र गंगवार, अशोक विश्वास, सचिन छाबड़ा, ममता त्रिपाठी, उमेश चौहान, पिंकी चतुर्वेदी जीतेन्द्र मौर्य व अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.