Breaking News

09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत: हजारों मामलों के निस्तारण का सुनहरा अवसर

Share

09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत: हजारों मामलों के निस्तारण का सुनहरा अवसर
रुद्रपुर:उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी 09 मई 2026 (द्वितीय शनिवार) को जनपद ऊधम सिंह नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक रुद्रपुर स्थित जिला न्यायालय सहित काशीपुर, खटीमा, बाजपुर, जसपुर, सितारगंज और किच्छा के दीवानी न्यायालयों में संपन्न होगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ममता पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक अदालत में प्री-लिटीगेशन और लंबित मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इसमें भरण-पोषण, धन वसूली, श्रम विवाद, बिजली-पानी के बिल, धारा 138 एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण, सेवा संबंधी मामले सहित विभिन्न सिविल व आपराधिक शमनीय मामलों को शामिल किया गया है।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति अपने मामलों का शीघ्र और आपसी सहमति से निस्तारण कराना चाहते हैं, वे संबंधित न्यायालय में आवेदन कर सकते हैं या रुद्रपुर स्थित एडीआर केंद्र में भी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।
संपर्क के लिए:
नालसा हेल्पलाइन: 15100
हेल्प डेस्क: 9411531449
फोन: 05944-250682
ईमेल: dlsausnagar@gmail.com
इसके अतिरिक्त, सुप्रीम कोर्ट द्वारा 21, 22 व 23 अगस्त 2026 को “समाधान समारोह” (स्पेशल कोर्ट) आयोजित किया जाएगा। जिन व्यक्तियों के मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं, वे 31 मई 2026 तक गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
अपील:
लोक अदालत आपसी समझौते से त्वरित न्याय पाने का सरल और प्रभावी माध्यम है—अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाएं।


Share
error: Content is protected !!