Breaking News

स्वस्थ नारी सशक्त भारत स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े के अंतर्गतआज दिनांक 24 सितंबर को जनपद के 191 चिकित्सा केंद्रों एवं शिविरों में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया।

स्वस्थ नारी सशक्त भारत स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े के अंतर्गतआज दिनांक 24 सितंबर को जनपद के 191 चिकित्सा केंद्रों एवं शिविरों में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया।

स्वस्थ नारी सशक्त भारत स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े के अंतर्गतआज दिनांक 24 सितंबर को जनपद के 191 चिकित्सा केंद्रों एवं शिविरों में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में कुल 22599 लाभार्थी लाभान्वित हुए। उक्त शिविरों में हाइपरटेंशन के 7318, मधुमेह के 7422, सर्वाइकल कैंसर के 26, ब्रेस्ट कैंसर के 1557 तथा ओरल कैंसर के 4255 लाभार्थियों की स्क्रीनिंग की गई। शिविरों में ई–रक्तकोष हेतु 662 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराने के साथ ही 87 रक्त दाताओं द्वारा रक्तदान किया गया। कैंपों में 2690 गर्भवती महिलाओं द्वारा ए एन सी चेकअप कराया गया। 3215 किशोरियों की माहवारी स्वच्छता संबंधी काउंसिलिंग की गई। 208 की पोषण संबंधी काउंसिलिंग की गई। 417 लाभार्थियों को एम सी पी कार्ड वितरित किए गए । 4489 लाभार्थियों की टीबी की जांच की गई तथा 106 नि क्षय मित्रों का रजिस्ट्रेशन किया गया। 329 लाभार्थियों की आभा आई– डी बनाई गई। शिविरों में कुल 12465 लोगों को जनस्वास्थ्य की जानकारी दी गई। जनपद में कुल 259 लाभार्थियों की आभा आईडी बनाई गई। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के.के. अग्रवाल ने आई जी एल काशीपुर में लगे कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविरों में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए सभी को निर्देशित किया कि इस अवसर पर सभी लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएं ताकि सभी स्वस्थ रहें।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.