Breaking News

वायरल वीडियो के बाद पुलिस का एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार,बाकी की तलाश जारी

Share

वायरल वीडियो के बाद पुलिस का एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

जसपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हुए मारपीट के वीडियो के आधार पर जसपुर पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने फरार अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी है।
पुलिस के अनुसार, दो जुलाई को नई बस्ती भट्टा कॉलोनी निवासी रईस अहमद ने कोतवाली जसपुर में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई मोहम्मद मोहसिन अपने दोस्त मोहम्मद वली के साथ बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि धर्मकांटा के पास दो कारों में सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि एक आरोपी ने मोहसिन को जान से मारने की नीयत से उस पर कार चढ़ा दी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इस बीच घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फैजान, मोहम्मद शोएब और फैज आलम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जायेग।


Share
error: Content is protected !!