Breaking News

पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया

Share

पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया

काशीपुर। दो वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के आदेशानुसार वारण्टियों की धरपकड़ हेतु चलाये गये अभियान के दृष्टिगत कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयों से जारी गैर जमानतीय आदेशिकाओं के अनुपालन में आज शुक्रवार को दो वारण्टियों अमन वर्मा पुत्र दिनेश वर्मा निवासी शुगर मिल रोड काशीपुर और नितिन पुत्र स्व. लाल निवासी होली चौक टाण्डा उज्जैन काशीपुर
जो काफी समय से फरार चल रहे थे, चौकी टाण्डा उज्जैन कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा गिरफतार किया गया जिन्हें आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक सुनील सुतेड़ी, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार व कांस्टेबल दिनेश त्यागी थे।


Share
error: Content is protected !!