Breaking News

संस्कार पब्लिक स्कूल द्वारा पंजाब बाढ़ हेतु राहत सामाग्री एकत्र, भेजी जिदंगी जिंदाबाद के माध्यम से पंजाब

संस्कार पब्लिक स्कूल द्वारा पंजाब बाढ़ हेतु राहत सामाग्री एकत्र, भेजी जिदंगी जिंदाबाद के माध्यम से पंजाब

 

रूद्रपुर- पंजाब में आयी भारी बाढ़ के प्रति रूद्रपुर के वार्ड 06 स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल के मैनेजमेंट एवं बच्चो द्वारा भारी मात्रा में राहत सामाग्री एकत्र कर जिंदगी जिंदाबाद संस्था के माध्यम से पंजाब भेजी गयी।

 

प्रबंधक दीपक चराया आज नगर के संस्कार पब्लिक स्कूल ने मानवसेवा के क्षेत्र में एक नया कदम बढ़ाते हुये प्रबंधक दीपक चराया एवं प्रधानाचार्य दीपमाला चराया के प्रयासो से राहत सामाग्री एकत्र की।

 

प्रबंधक दीपक चराया नें जानकारी देते हुये बताया कि पूरा देश पंजाब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। पूरा भारत देश एक है। बच्चो के अंदर आधुनिक शिक्षा के साथ समाजसेवा का जज्बा भी भरा जाना चाहिये।

 

समाजसेवी सुशील गाबा ने कहा कि विद्यालय का यह प्रयास लघु जरूर है, लेकिन प्रेरक एवं सराहनीय है। इससे पूरे क्षेत्र को प्रेरणा मिल रही है। हमें भी आज पंजाब के साथ खड़ा होने की जरूरत है।

 

इस दौरान जिंदगी जिंदाबाद के करमजीत सिंह चन्ना, हरजिंदर सिंह लाडी, हैप्पी रंधावा, सुमित खुराना, मीना सत्याल, रेनु उपाध्याय, गुंजन गक्खर, ममता, शिवानी, फिजां, आदि उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.