Breaking News

ऊधम सिंह नगर में ट्राइफेड का ‘जनजातीय मनोनयन मेला’ संपन्न, 24 कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों का हुआ चयन

ऊधम सिंह नगर में ट्राइफेड का ‘जनजातीय मनोनयन मेला’ संपन्न, 24 कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों का हुआ चयन

 

रुद्रपुर: जनपद के स्थानीय जनजातीय कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों के पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। ट्राइफेड के क्षेत्रीय कार्यालय उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश द्वारा गुरुवार को जनपद में आयोजित ‘जनजातीय मनोनयन मेला’ में चयन प्रक्रिया के उपरांत कुल 24 कारीगरों एवं स्वयं सहायता समूहों का सफलतापूर्वक ट्राइफेड में मनोनयन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी द्वारा किया गया। इस मेले में जनपद के खटीमा,सितारगंज, गदरपुर एवं बाजपुर विकासखंडों से लगभग 80 से 100 जनजातीय कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने पारंपरिक हस्तशिल्प एवं स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी में विशेष रूप से मूंज घास से निर्मित हस्तशिल्प उत्पादों सहित विभिन्न प्राकृतिक और स्थानीय संसाधनों से तैयार कृतियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं, जिनके माध्यम से स्थानीय कारीगरों की पारंपरिक कला, कौशल और रचनात्मकता की झलक देखने को मिली। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कारीगरों को सीधे बाजार से जोड़ना और उनकी आजीविका एवं आय के अवसरों को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर सहायक परियोजना निदेशक रमा गोस्वामी,जिला थिमेटिक विशेषज्ञ सौरभ सक्सेना,आरएफसी सुमित कुमार, मुख्यमंत्री उद्यमशाला के प्रबंधक अनुपम अवस्थी,रीप सहायक प्रबंधक गोविन्द डसीला,ट्राइफेड क्षेत्रीय कार्यालय उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश की ओर से उप प्रबंधक सरोज बाला,वरिष्ठ सहायक भगवान सिंह एवं वरिष्ठ सहायक जे.सी. जोशी भी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.