Breaking News

रुद्रपुर: जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना शुरू, 24 अप्रैल तक करें ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी

Share

रुद्रपुर: जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना शुरू, 24 अप्रैल तक करें ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी

रुद्रपुर। अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित पोर्टल पर मकान सूचीकरण का कार्य ऑनलाइन स्वयं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य जारी है, जिसमें नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा दी गई है।
उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और 24 अप्रैल तक जारी रहेगी। सभी नागरिक निर्धारित पोर्टल https://se.census.gov.in⁠� पर जाकर अपनी स्व-गणना पूरी कर सकते हैं।
अपर जिलाधिकारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि स्व-गणना के माध्यम से न केवल देश को सशक्त बनाने में योगदान दें, बल्कि जनगणना 2027 का सक्रिय हिस्सा भी बनें।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Share
error: Content is protected !!