Breaking News

प्रदेश के मुख्यमंत्री कल काशीपुर आएंगे

प्रदेश के मुख्यमंत्री कल काशीपुर आएंगे

काशीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी कल वृहस्पतिवार को काशीपुर आ रहे हैं। सूचना विभाग से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वृहस्पतिवार को प्रात: 11.45 बजे स्टेडियम हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा प्रस्थान कर 12 बजे होटल अनन्या जाएंगे और “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। होटल अनन्या से दोपहर 2.05 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर 2.10 बजे स्टेडियम हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से देहरादून के लिए रवाना होंगे। उल्लेखनीय है कि ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 14 अगस्त’ (सेनानियों का सम्मान एवं शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम) के अवसर पर विभाजन की पीड़ा झेल चुके बुजुर्गों और परिवारों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार, 14 अगस्त को रामनगर रोड स्थित अन्नया होटल में किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त लोकसभा सांसद (नैनीताल-उधमसिंहनगर) अजय भट्ट, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री एवं उधमसिंहनगर प्रभारी मंत्री गणेश जोशी, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा एवं रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा भी कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आयोजन समिति, काशीपुर’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पंजाब, सिंध, बंगाल, बिहार, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे, जहां विभाजन के दर्द, शहीदों के बलिदान और सैनिकों की वीरता को नमन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक नगर निगम महापौर दीपक बाली ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.