Breaking News

बॉर्डर पर रुद्रपुर पुलिस की कड़ी कार्रवाई,150 वाहन जांचे, 11 चालान—डॉग स्क्वायड के साथ हाई-अलर्ट चैकिंग अभियान

Share

रुद्रपुर:  कोतवाली रुद्रपुर एवं ट्रांजिट कैंप पुलिस ने तीनपानी तिराहा (UP बॉर्डर) पर संयुक्त रूप से सघन चैकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर एवं प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैंप ने किया।

चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने डॉग स्क्वायड, एचएमडी, बीपी जैकेट सहित आधुनिक सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करते हुए कुल 150 छोटे-बड़े वाहनों की गहन जांच की। पुलिस ने बताया कि अभियान का उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण रखना और यातायात अनुशासन को मजबूत बनाना था।

दौरान चैकिंग यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत 11 चालान कर कार्रवाई की। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और किसी भी असामाजिक तत्व को रोकने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

स्थानीय स्तर पर इस अभियान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में पुलिस की महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।


Share
error: Content is protected !!