Breaking News

पेयजल, बिजली और साइबर अपराध पर सख्त रुख — विनय रुहेला ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

पेयजल, बिजली और साइबर अपराध पर सख्त रुख — विनय रुहेला ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

जसपुर।उत्तराखण्ड सरकार के उपाध्यक्ष एवं उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विनय रुहेला द्वारा जसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया।
जन संवाद कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत पतरामपुर, बढ़िया वाला एवं मनोरथपुर में ग्रामीणों से सीधे संवाद किया गया। इस दौरान आमजन द्वारा रखी गई समस्याओं को श्री रुहेला द्वारा गंभीरता से सुना गया, वहीं कई प्रकरणों का तत्काल निस्तारण भी कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र सिंह द्वारा पेयजल से संबंधित समस्या उठाई गई, जिस पर श्री रुहेला ने संबंधित विभाग को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वहीं जसवंत सिंह ने खेतों में झूल रही विद्युत तारों से उत्पन्न सुरक्षा जोखिम की ओर ध्यान आकृष्ट कराया, जिस पर विद्युत विभाग को तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त गुरुदेव सिंह द्वारा साइबर अपराध से संबंधित विषय रखा गया, जिस पर आम नागरिकों को जागरूक करने एवं आवश्यक कदम उठाने पर विशेष बल दिया गया।
साथ ही जगदीश वाला ग्राम पंचायत में नाले से जुड़ी समस्या, बढ़िया वाला ग्राम पंचायत सहित अन्य जन समस्याओं का भी मौके पर ही समाधान कराया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार जसपुर, खंड विकास अधिकारी जसपुर, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.