Breaking News

हाथ में तलवार, मोहल्ले में दहशत… पुलिस ने ऐसे दबोचा

Share

हाथ में तलवार, मोहल्ले में दहशत… पुलिस ने ऐसे दबोचा

 

रुद्रपुर : सोशल मीडिया पर वायरल हुए तलवार लहराने के वीडियो पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। अजय गणपति के निर्देश पर कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्रवाई करते हुए मोहल्ले में दहशत फैलाने वाले आरोपी पंकज कोली उर्फ खरगोश को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक 13 मई को रम्पुरा क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक तलवार लेकर लोगों को दौड़ाता दिखाई दे रहा था। जांच में सामने आया कि वार्ड नंबर 23 रम्पुरा में मामूली विवाद के बाद आरोपी ने एक परिवार के साथ मारपीट की और तलवार लेकर उनके पीछे दौड़ा, जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया।
मामले में शिकायतकर्ता राम सेवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। रविवार को सूचना मिली कि आरोपी ब्लॉक रोड क्षेत्र में घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर पंकज कोली उर्फ कल्लू उर्फ खरगोश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तलवार भी बरामद हुई।
पुलिस जांच में आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ पूर्व में मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी कर रही है।
एसएसपी अजय गणपति ने साफ कहा कि जनपद में हथियारों के बल पर दहशत फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


Share
error: Content is protected !!