Breaking News

कच्ची शराब बेचने वालों की खैर नहीं, आबकारी विभाग ने दिखाई सख्ती

Share

कच्ची शराब बेचने वालों की खैर नहीं, आबकारी विभाग ने दिखाई सख्ती…….

 

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा )काशीपुर/बाजपुर। ऊधम सिंह नगर में अवैध कच्ची शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 115 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इस दौरान दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि एक मामले में अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई की गई। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमाऊं मंडल हल्द्वानी के.के. कांडपाल तथा जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र-04 बाजपुर एवं क्षेत्र-03 काशीपुर की संयुक्त टीम ने ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान ग्राम कलियावाला में कुलदीप सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह के घर की तलाशी में 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। मामले में संदीप पुत्र सुरेंद्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
इसी गांव में पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के घर से करीब 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। उनके खिलाफ भी आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
वहीं ग्राम गढ़ीहुसैन में दबिश के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। मामले में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
छापेमारी अभियान में आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट, धर्मेंद्र सिंह, प्रधान आबकारी सिपाही कैलाश भट्ट, आबकारी सिपाही सुमन आर्या, नैनिका राणा तथा जनपदीय प्रवर्तन दल का स्टाफ शामिल रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा


Share
error: Content is protected !!