संतों के सानिध्य में पहुंचे ठुकराल, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

खबरीलाल खोज (मनीश बावा) रूद्रपुर। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने भुरारानी स्थित श्री भंजु राम अमर इंटर कॉलेज एवं अमर इंटरनेशनल स्कूल के 49वें वार्षिकोत्सव समारोह में पहुंचकर संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में महामण्डलेश्वर स्वामी धर्म देव जी महाराज, संत राजन शर्मा जी, संत स्वामी रामानंद जी समेत अनेक संत महात्मा उपस्थित रहे। समारोह के दौरान संतों ने राजकुमार ठुकराल को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार और चरित्र निर्माण की सबसे बड़ी आधारशिला है। उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक संस्थान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहे हैं, जहां विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से भी जोड़ा जा रहा है। उन्होंने विद्यालय परिवार को 49वें वार्षिकोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था लगातार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है और आने वाले समय में भी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिला। संत महात्माओं के प्रवचनों से उपस्थित लोग भावविभोर हो उठे। समारोह में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
इस मौके पर अशोक अदलखा, राजेन्द्र कालड़ा, सुरेश ढींगरा, सुरेश गांधी, चेतन मारग्रेट, पार्षद गौरव गिरि, चिराग कालरा, मोहन खेड़ा, आनंद शर्मा, सुनील जंडवानी, राकेश कालड़ा, मुकेश वशिष्ठ, पारस चुघ सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

