Breaking News

सेवादार बने मजदूर,धर्मिक संस्था की आड़ में भूमि खेल

Share

सेवादार बने मजदूर,धर्मिक संस्था की आड़ में भूमि खेल

खबरीलाल खोज (मनीश बावा )रुद्रपुर: शहर में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन लगातार सख्ती दिखा रहा है, लेकिन इसके बावजूद कॉलोनाइजर नए-नए तरीकों से नियमों को ठेंगा दिखाने में लगे हैं। अब किच्छा रोड स्थित एक चर्चित धार्मिक संस्था की आड़ में अवैध कॉलोनी काटे जाने का मामला चर्चा का विषय बन गया है।
सूत्रों के मुताबिक, कॉलोनी निर्माण का काम बिना वैधानिक अनुमति के शुरू किया गया। आरोप है कि कॉलोनाइजर ने मजदूरों की जगह संस्था से जुड़े सेवादारों से ही निर्माण कार्य कराया। जब दूर-दराज से सेवा के नाम पर आए सेवादारों को वास्तविकता का पता चला तो उनके बीच नाराजगी और असंतोष की चर्चा शुरू हो गई।
बताया जा रहा है कि सेवादारों को धार्मिक सेवा और सामाजिक कार्य का हवाला देकर बुलाया गया था, लेकिन उनसे कॉलोनी निर्माण में काम लिया गया। इससे संस्था की छवि पर भी सवाल उठने लगे हैं।
गौरतलब है कि प्रशासन लगातार लोगों से अपील करता रहा है कि केवल नक्शा पास और वैध स्वीकृति वाली कॉलोनियों में ही प्लॉट खरीदें और निर्माण करें। इसके बावजूद धार्मिक संस्था की आड़ में कथित तौर पर चल रहा यह खेल कई सवाल खड़े कर रहा है।
सेवादारो का कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो भोली-भाली जनता भविष्य में बड़े विवाद में फंस सकती है। वहीं अब लोगों की निगाहें प्रशासनिक अधिकारियों की कार्रवाई पर टिकी हैं।
सूत्रों का दावा है कि जल्द ही कॉलोनाइजर और संबंधित कॉलोनी के नाम का भी खुलासा हो सकता है। अगर आरोप सही पाए गए तो मामला प्रशासनिक कार्रवाई के साथ-साथ धार्मिक भावनाओं से जुड़े विवाद का रूप भी ले सकता है।


Share
error: Content is protected !!