Breaking News

हरेला पर्व पर नवग्रह वाटिका में हुआ वृक्षारोपण, हरित उत्तराखंड का लिया संकल्प

हरेला पर्व पर नवग्रह वाटिका में हुआ वृक्षारोपण, हरित उत्तराखंड का लिया संकल्प

ख़बरीलाल खोज ( मनीश बावा )रुद्रपुर: उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर किच्छा रोड स्थित स्वामी शिवानंद कन्या गुरुकुलम विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से नवग्रह वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्री डालचंद जी के दिशा-निर्देशन एवं प्रेरणा में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य हरेला पर्व के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए समाज को प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं आईएएस अधिकारी श्री जय किशन, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शिल्पी गोयल तथा दर्जा राज्य मंत्री श्री रामपाल सिंह ने संयुक्त रूप से नवग्रह वाटिका में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर कुचिला, आंवला, गूलर, जामुन, खैर, शीशम, बांस, पीपल, नागकेसर, बरगद, ढाक, पाखड़, रीठा, बेल, मौलश्री एवं महुआ सहित अनेक औषधीय, फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाए गए।

अपने संबोधन में दर्जा राज्य मंत्री श्री रामपाल सिंह ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रत्येक वर्ष अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि श्री जय किशन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। यदि आज प्रत्येक व्यक्ति एक-एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन एवं हरित उत्तराखंड के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के श्री डालचंद जी, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रीता पियूष, श्री अजय जी, श्री राहुल जी, श्री हरविंदर सिंह विर्क, श्री राहुल, श्री राजेश गुप्ता, श्री कमल राणा, श्री वीरेन्द्र यादव, श्री शक्ति बटला, श्री विवेक भसीन, श्री अजय अग्रवाल सहित विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.